विज्ञान किसे कहते हैं? भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं? रसायन विज्ञान किसे कहते हैं? जीव विज्ञान किसे कहते हैं? भौतिक विज्ञान के जनक कौन हैं? रसायन विज्ञान के जनक कौन हैं? जीव विज्ञान के जनक कौन हैं? आइए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से,
हैलो दोस्तो, मैं हूं Mr G.P.Sir आप सभी का हमारे ब्लोग में विजिट करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, आइए जानते हैं-
विज्ञान(Science)- विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है,(वि+ज्ञान=विज्ञान) जिसमें वि का अर्थ है विशेष तथा ज्ञान का तात्पर्य ज्ञान से है। अत: *"किसी विषय के विशेष ज्ञान को विज्ञान कहते हैं"
अर्थात् हम कह सकते हैं कि-
"वैज्ञानिक तर्क पर आधारित किसी विषय के सुव्यवस्थित, सुसंगठित तथा क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।।"
भौतिक विज्ञान (Physics)-विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत प्रकृति में होने वाली घटनाओं का अध्ययन किया जाता है उसे भौतिक विज्ञान कहते हैं।
जैसे-रेल पटरियों का फैलाव, किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंकने पर पुनः नीचे गिरना,ट्रान्सफार्मर का फुंकना आदि।
नोट-भौतिक विज्ञान के जनक न्युटन हैं
रसायन विज्ञान(Chemistry):- विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत दो या दो से अधिक पदार्थों के संगठन,गुण धर्म आदि का अध्ययन किया जाता है, उसे रसायन विज्ञान कहते हैं।।
जैसे-जल का बर्फ बनना,दूध से दही बनना।
नोट-रसायन विज्ञान के जनक लेवासिए हैं।
जीव विज्ञान (Biology):- विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीवधारियों के शरीर में होने वाली घटनाओं का अध्ययन किया जाता है उसे जीवविज्ञान कहते हैं।।
जैसे-बुखार जुकाम खांसी आना,सांस लेने में तकलीफ़ होना।
नोट-जीव विज्ञान के जनक अरस्तू हैं।।