फ़ॉलोअर

प्रकाश का परावर्तन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रकाश का परावर्तन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

प्रकाश का परावर्तन,भौतिक विज्ञान कक्षा 10

 प्रकाश,प्रकाश का परावर्तन,प्रकाश के गुण,दीप्त तथा अदीप्त वस्तुएं,प्रकाश का अपवर्तन, किरण पुंज,रेखीय आवर्धन, फोकस दूरी,गोलीय दर्पण, मुख्य अक्ष। किसे कहते हैं? आइये अभी जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से जी.पी.सर के द्वारा----

                     प्रकाश

प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है जिसकी सहायता से हम वस्तुओं को देख सकते हैं।। अथवा

प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है जो हमें देखने की शक्ति प्रदान करता है।।

नोट- १-प्रकाश दिखाई नहीं देता है बल्कि वस्तुओं को देखने में सहायता करता है।।

२-निर्वात में प्रकाश की चाल 3×10 की घाते 8 मी/से. होती है

  प्रकाश के गुण (Properties of light)-

1-प्रकाश सदैव एक सीधी रेखा में गमन करता है।

2-निर्वात में प्रकाश की चाल 3×10 की घाते 8 मी/से. होती है।

3-प्रकाश सदैव एक विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में गमन करता है।

4-किसी अपारदर्शी तथा चिकने तल से प्रकाश का परावर्तन हो जाता है।

5-किसी पारदर्शी माध्यम से प्रकाश का अपवर्तन हो जाता है।

6-श्वेत प्रकाश 7 रंगों से मिलकर बना होता है।

7-प्रकाश स्वयं दिखाई देता है बल्कि वस्तुओं को देखने में सहायता करता है।।

8-श्वेत प्रकाश की तरंग दैर्ध्य 3900 एगस्ट्राम से 7800 एगस्ट्राम तक होती है।।

प्रकाश के आधार पर वस्तुएं दो प्रकार की होती हैं-

१.दीप्त वस्तुएं (luminous objects)-वे वस्तुएं जो स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं उन्हें दीप्त या प्रदीप्त वस्तुएं करते हैं।

जैसे-सूर्य, विद्युत बल्ब,लैम्प, आदि।

२.अदीप्त वस्तुएं (Non-luminuos objects)-वे वस्तुएं जो स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन नहीं करती हैं बल्कि प्रकाश के आने पर दिखाई देती हैं उन्हें अदीप्त या अप्रदीप्त वस्तुएं करते हैं।।

प्रकाश का परावर्तन(The Reflection of light)-

प्रकाश का किसी माध्यम से चलकर चिकने या पालिसदार तल से टकराने के बाद पुनः उसी माध्यम में वापस लौट आने की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।।

  • -आने वाली प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहते हैं।
  • -वापस लौटने वाली प्रकाश की किरण को परावर्तित किरण कहते हैं।

आपतन बिन्दु-

आपतित किरण तथा परावर्तित किरण जिस बिन्दु पर मिलती हैं उसे आपतन बिन्दु कहते हैं।

अभिलम्ब-

आपतन बिन्दु पर खींचा गया लम्ब अभिलम्ब कहलाता है।


प्रकाश के परावर्तन के नियम

(Rules of the reflection of light)-

1-आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिन्दु पर खींचा गया अभिलम्ब तीनों एक ही तल पर स्थित होते हैं।

2-आपतन कोण (i) तथा परावर्तन कोण (r) दोनों आपस में बराबर होते हैं।।

  कोण i =कोण r

कार्बन और उसके यौगिक

  कार्बन और इसके यौगिक कार्बन की उपस्थिति कार्बन का परिचय: कार्बन एक अधातु है, इसका रासायनिक प्रतिक चिन्ह  C  है तथा परमाणु क्रमांक  6  है |...